बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने 14 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. अपने बर्थडे के मौके पर सुपरस्टार ने फैंस के लिए एक वीडियो भी पोस्ट की है. इस वीडियो के जरिए एक्टर ने मैसेज दिया कि अब वह अपने एक्टिंग करियर पर ही अपना सारा ध्यान लगाने वाले हैं.
ख़बरें फटाफट
वीडियो पर प्यार लुटा रहे फैंस
नई दिल्ली. बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्मों से तहलका मचाने वाले आमिर खान का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मिस्टर परफेक्शनिस्ट अपने फैंस को एक मैसेज देते नजर आ रहे हैं. साथ ही उन्होंने फैंस को ये गुडन्यूज भी दी है कि अब वह अपने एक्टिंग करियर पर फोकस करेंगे.
वीडियो शेयर कर दी जानकारी
आमिर खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर शेयर किया था, जिसमें वह बता रहे हैं कि काफी समय से वह लगातार नई फिल्मों की स्क्रिप्ट पढ़े रहे हैं या सुन रहे हैं. फाइनली उन्होंने कुछ फिल्में पसंद आई और उनको फाइनल कर लिया है. उन्होंने इस वीडियो में ये भी साफ कर दिया है कि वह प्रोडक्शन के बजाय एक्टिंग पर अब ज्यादा काम करने वाले हैं.