कुछ गाने इतने सदाबहार होते हैं कि वर्षों बाद भी उनमें ताजगी का असहास बरकरार रहता है. 56 साल पहले मोहम्मद रफी और आशा भोसले का एक ड्यूएट सॉन्ग आया था. इस गाने में हीरो-हीरोइन के बीच प्यार भरी मस्ती थी. चुहुलबाजी थी. गीतों के बोल में एक शरारत थी. इस गाने के बोल थे : ‘ये पर्दा हटा दो, जरा मुखड़ा दिखा दो, हम प्यार करने वाले हैं, कोई गैर नहीं.’ यह गाना आज भी हर कपल का फेवरेट सॉन्ग है. पार्टी-शादी में मस्ती के माहौल में इस गाने को आज भी सुना जाता है. इस फिल्म का नाम ‘एक फूल दो माली था’ जिसका डायरेक्शन देवेंद्र गोयल ने किया था. यह फिल्म 1969 में रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी संपत लाल पुरोहित की किताब ‘दो कदम आगे’ से ली गई थी. फिल्म का म्यूजिक संगीतकार रवि ने कंपोज किया था. आराधना के बाद 1969 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. 1989 में इस फिल्म का रीमेक ‘घर का चिराग’ नाम से बनाया गया था.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.