पावर स्टार पवन सिंह और बॉलीवुड की ‘मिल्की ब्यूटी’ तमन्ना भाटिया की जोड़ी अब एक साथ पर्दे पर आग लगाने के लिए तैयार है. उनके नए गाने झटका मारे फिगर तेरा का धमाकेदार पोस्टर रिलीज हो चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं. पोस्टर में तमन्ना का ग्लैमरस अवतार और पवन सिंह का देसी स्वैग साफ नजर आ रहा है. फैंस इस अनोखे कोलैबोरेशन को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. बस कुछ ही दिनों में यह गाना रिलीज होने वाला है, जो यकीनन म्यूजिक चार्ट्स के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा.
15 मार्च को रिलीज होगा पवन सिंह और तमन्ना भाटिया का गाना.
इस गाने के पोस्टर में पवन सिंह का एकदम नया और स्टाइलिश अंदाज देखने को मिल रहा है, वहीं उनके साथ फीचर कर रही मशहूर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की मौजूदगी ने इस गाने को और भी खास बना दिया है. दोनों की शानदार केमिस्ट्री और डांसिंग स्टाइल को लेकर दर्शकों के बीच अभी से जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है.
डांस और एंटरटेनमेंट का लगेगा जोरदार तड़का
पोस्टर में दिखाई दे रहा है कि यह गाना पूरी तरह से डांस और एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है. स्टेज लाइट, कॉन्फेटी और ग्रैंड सेटअप से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस गाने को बड़े पैमाने पर फिल्माया गया है. पवन सिंह का स्टाइलिश लुक और तमन्ना भाटिया का ग्लैमरस अवतार फैंस को खासा आकर्षित कर रहा है.
गाने को लेकर एक्साइटेड पवन सिंह के फैंस
इस गाने के बोल राहुल यादव ने लिखे हैं और म्यूजिक दीपक दिलकश ने दिया है. वीडियो डायरेक्शन बिभांशु तिवारी ने किया है, जबकि इसका निर्माण राजीव रंजन सिंह द्वारा किया गया है. पूरी टीम ने इस गाने को एक ग्रैंड और इंटरनेशनल लुक देने की कोशिश की है. खास बात यह है कि यह गाना फिल्म डाकू का हिस्सा है, जो पहले से ही चर्चा में बना हुआ है. ऐसे में इस गाने की रिलीज को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.
इस दिन रिलीज होगा झटका मारे फिगर तेरा गाना
पोस्टर के साथ ही यह भी घोषणा कर दी गई है कि झटका मारे फिगर तेरा गाना 15 मार्च को रिलीज किया जाएगा. रिलीज डेट सामने आते ही पवन सिंह के फैंस सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं और गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में पवन सिंह का नाम हमेशा से हिट गानों की गारंटी माना जाता है. ऐसे में तमन्ना भाटिया के साथ उनका यह नया गाना बड़े स्तर पर धूम मचाने के लिए तैयार नजर आ रहा है. माना जा रहा है कि रिलीज के बाद यह गाना यूट्यूब और सोशल मीडिया पर नए रिकॉर्ड बना सकता है.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.