ब्यावर जिले में सड़क हादसे में साउथ फिल्मों के प्रोड्यूसर आर. के. चौधरी की मौत हो गई। हाईवे पर गाय को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने सेफ्टी डिवाइडर से टकरा गई। हादसा मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर झूठा गांव चौराहे के पास हुआ। गंभीर घायल ड्राइवर को जोधपुर रेफर किया गया है। चौधरी रायपुर के लीलाम्बा गांव स्थित पिपलिया बेरा में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव सोजत रोड लौट रहे थे। रायपुर थाने के एएसआई मनोहर लाल खोजा ने बताया-आर.बी. चौधरी रायपुर के लीलाम्बा गांव स्थित पिपलिया बेरा में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव सोजत रोड लौट रहे थे। इसी दौरान ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर झूठा गांव के पास अचानक सड़क पर गाय आ जाने से उनकी स्कॉर्पियो का संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने सेफ्टी डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना गंभीर था कि आर.बी. चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर एनएचएआई (NHAI) की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें रायपुर के उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एयर एंबुलेंस से चेन्नई ले जाएंगे शव घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में समाज के लोग अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंचे। आर.बी. चौधरी के रिश्तेदार वीरेंद्र चौधरी ने बताया- पोस्टमॉर्टम के बाद शव को जयपुर ले जाया जाएगा। वहां से एयर एंबुलेंस से चेन्नई ले जाकर हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा। तमिल, मलयालम और अन्य भाषाओं में 98 फिल्में बनाई पाली जिले के सोजत रोड के रिसानिया गांव निवासी आर.बी. चौधरी दक्षिण भारतीय फिल्म प्रोड्यूसर होने के साथ ही तमिलनाडु सीरवी महासभा के अध्यक्ष थे। उन्होंने साउथ के कई बड़े अभिनेताओं के साथ फिल्म बनाई थी। उन्होंने ‘सुपर गुड फिल्म्स’ के बैनर तले तमिल, मलयालम और अन्य भाषाओं में 98 फिल्में बना चुके थे। 99वीं फिल्म बनकर तैयार है, रिलीज होनी थी। 100 फिल्म रिलीज करने का टारगेट था। उनकी प्रमुख फिल्मों में नट्टमई (1994), सूर्यावंशम (1997), थुल्लाधा मनमम थुल्लुम (1999), आनंदम (2001) और जिला (2014) हैं।
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.